कल शाम 11 मार्च को राजकीय पुस्तकालय, वाराणसी में प्रो. इंदीवर जी की पुस्तक 'समाजवाद: प्रयोग और पतन' का भव्य लोकार्पण हुआ। समारोह में अध्यक्ष: प्रो दीपक मलिक, मुख्य अतिथि: एम. एल. सी. धर्मेंद्र राय, मुख्य वक्ता: प्रो. सुरेंद्र प्रताप, वरिष्ठ पत्रकार: प्रदीप कुमार, डॉ प्रज्ञा, प्रो. श्रद्धानन्द के अलावा शहर के कई वरिष्ठ बुद्धिजीवी लेखक उपस्थित थे। लोकार्पण के बाद काव्यगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।













