Showing posts with label खबर चिंतन. Show all posts
Showing posts with label खबर चिंतन. Show all posts

6.9.12

गर्भ का आशय



कभी मंदिर-मस्जिद
कभी आरक्षण पर
चोंच लड़ाते रहिए
वे चैन से
करते रहेंगे गोलमाल

छेड़छाड़, बलात्कार, भ्रूण हत्या के बाद
ताजा समाचार यह
कि वे
लूट लेते हैं  
गर्भाशय भी !

गरीबों के लिए आई योजना
तीस हजार तक के ऑपरेशन का खर्च उठायेगी बीमा कम्पनियाँ
खबर है
लोभियों ने उठाया योजना का भरपूर लाभ
निकाल दिये
हजारों महिलाओं के
गर्भाशय !

हैरानी यह नहीं है कि वे लोभी हैं
दुःख है तो यह
कि वे नहीं जानते
गर्भ का आशय
और राहत यह
कि अभी हैं
ईमानदार अधिकारी।
.............

इस समाचार को पढ़कर ....

बिहार में घात और घपले का सियाह कारनामा