18.5.20

दृष्टि

हम सभी को मिली है
दृष्टि संजय की!
देख सकते हैं दशा
कुरुक्षेत्र की।

धृतराष्ट्र बन पूछते
कितने मरे?
आज तक घायल हुए
कितने बताओ?

चल रहे हैं सड़क पर
मजदूर सारे
लड़ रहे हैं निहत्थे
क्रूर पल से।

ठीक है किंतु अब तुम
यह बताओ?
क्या कोई, अपना/सगा
घायल पड़ा है?

दूर है काल फिर तो
भय नहीं है
दृष्टि बदलो अब जरा
गाना सुनाओ।

9 comments:

  1. आज के वक्त का कटु यथार्थ, हम ही यदि संजय हैं और हम ही धृतराष्ट्र तो सड़क पर घायल मजदूर भी हम ही हुए न

    ReplyDelete
  2. गहरा कटाक्ष है ... और आज का कटु सत्य जो शब्दों में उभरा ...

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
  4. गाना सुनाना ही सबसे सरल रास्ता है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. सही कहा, मुंदहूँ आँख कतौ कछु नाहीं।

      Delete