छठ के महान पर्व पर वाराणसी के घाटों पर सूर्योदय के समय का नजारा बड़ा ही अद्भुत था। सूर्योदय के साथ ही हर हर महादेव के नारे की गूँज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़े भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। आज मार्निंग वॉक पर न जा कर गंगा वॉक का आनंद लिया और नाव में बैठकर गंगा के घाटों की कुछ तश्वीरें खीची। इन तश्वीरों के साथ आप भी सुबहे बनारस का आनंद लीजिये।
आइये सूर्य देव आपका स्वागत है।
घाटों पर आस्था और श्रद्धा का ज्वार
अपन तो मस्त हैं।
अस्सी घाट पर उमड़ा जन सैलाब
समझा रहा था कि सूर्य देव के साथ हींचो आर..
अर्घ्य देने के लिए आतुर महिलाएं...
श्रद्धालु भक्त
अस्सी घाट पर आसन जमाये साधू। बंदर ढेर मजा ले रहा था।
छठ पर्व के विषय में क्या लिखूं....मुझसे अधिक तो आप ही जानते हैं, धन्यवाद।