बहुत दिनो के बाद
मैं भी दूर शहर से आया
बहुत दिनो के बाद
ठाकुर जी के बरतन चमके
बहुत दिनो के बाद
सभी फूल इक थाल सजे हैं
बहुत दिनो के बाद
पत्नी ने पकवान बनाये
बहुत दिनो के बाद
महरिन घर का रस्ता भूली
बहुत दिनो के बाद
चूहे उछल-उछल कर नाचे
बहुत दिनो के बाद
बिल्ली ने की ताका-झांकी
बहुत दिनो के बाद
चर्खी चिड़ियाँ चीख रही थीं
बहुत दिनो के बाद
घर को गहरी नींद आ गई
बहुत दिनों के बाद
बाबा! तेरी याद आ गई
बहुत दिनो के बाद।
........................