जनसंदेश टाइम्स, बनारस के 6 फरवरी 2013 को एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शनीवार, 9 फरवरी को बनारस के होटल आइडियल टॉवर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीईआरटी के पूर्व चेयरमैन श्री जगमोहन सिंह राजपूत थे। इनके अलावा असम के डीजीपी, विद्यापीठ के पूर्व वाइस चांसलर प्रो0 एस एस कुशवाहा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सुरेंद्र पटेल, विधायक श्री अजय राय, श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव, श्री दीपक मधोक, सम्मानित मेयर समेत बनारस के कई विशिष्ट और गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। इस कार्यक्रम में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें विषय था-काशी के विकास में मीडिया की भूमिका। सभी वक्ताओं ने विषय केद्रित अपने सारगर्भित विचारों से आयोजन को पूर्णतया सफल बनाया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अखबार के बनारस यूनिट में बेहतर काम करने वाले मीडिया कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
मेरे लिए इस आयोजन का सबसे सुखद पल तब आया जब ब्लॉग जगत में सभी के अत्यधिक प्रिय ब्लॉगर डा0 अरविंद मिश्र जी का नाम पुकारा गया। उन्हें यह सम्मान विज्ञान लेखन में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डा0 अरविंद मिश्र अपने मित्र के साथ सम्मान प्राप्त कर मंच से नीचे उतरते हुए । मैने कहा..ठहरिये महाराज !कहाँ चले जा रहे हैं, बिना फोटू खिंचाये? कहना न होगा कि मुझे वहाँ पा कर वे अतिप्रसन्न हुए।
भोजनोपरांत मित्र के साथ फुरसत और सुकून के दो पल।