12.7.17

अब तो दर्शन दे दे

धोबियाsss
धुल दे 
मोरी चदरिया 
मैं ना उतारूँ 
ना
एक जनम दूँ
खड़े-खड़े मोरी 
धुल दे चदरिया!

आया तेरे घाट बड़ी 
आस लगा के
जाना दरश को 
शिव की नगरिया
धुल दे चदरिया।

रंगरेजवाsss
रंग दे 
मोरी चदरिया 
मैं ना उतारूँ 
ना
एक जनम दूँ
खड़े-खड़े मोरी 
रंग दे चदरिया

जइसे उजली 
धुली धोबिया ने
वइसे प्रेम रंग 
रंग दे चदरिया 
आया तेरे घाट बड़ी 
आस लगा के
जाना दरश को 
शिव की नगरिया
रंग दे चदरिया।

भोलेsssss
अब तो दर्शन दे दे
धोबिया धुल कर साफ कियो है
प्रेम रंग रँगायो
साफ है मोरी चदरिया
भोलेsss
अब तो दर्शन दे दे।
.........

6 comments:

  1. बढ़िया इसी जन्म में सबकुछ पाने की पुकार

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर, जय भोलेनाथ.
    रामराम
    #हिन्दी_ब्लॉगिंग

    ReplyDelete
  3. चदरिया धुल कर साफ हो जाये और प्रेम के रंग से रंग जाये तब तो भोले स्वयं ही पीछे-पीछे आते हैं...सुना तो है, कहत कबीर कबीर

    ReplyDelete
  4. धुली हुई स्वच्छ चदरिया - धुलना भी आसान है क्या

    ReplyDelete